
: पंजाब में लंपी का कहर बढता हुआ
अब तक पूरे सूबे मे इतने हजार से ज्यादा पशु गवा चुके है जान
आप सरकार ने केंद्र से मांगी मदद
चंडीगढ, 17 अगस्त (विश्ववार्ता): पंजाब में लंपी संक्रमण बीमारी का कहर लगातार बढता जा रहा है जिस कारण पूरे सूबे मे अब तक से 3359 पशु मौत के मुंह मे समा गये है जबकि। 74325 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमण को देखते हुए पंजाब सरकार ने केंद्र से मदद मांगी है। पशु पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने केंद्र सरकार से 25 लाख गोट पॉक्स दवा की खुराक की मांग की है। सूबे में 25.31 लाख गोवंशीय पशु और 40 लाख के करीब भैंस हैं।
मंगलवार को पंजाब भवन में विभाग की बैठक में पशु पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सोमवार शाम तक गोट पॉक्स दवा की करीब 2.05 लाख खुराक स्वस्थ्य पशुओं को लगाई जा चुकी है। पशुओं की निरंतर निगरानी रखी जा रही है और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उनको अलग रखने समेत अपेक्षित दवा और अन्य एहतियात बरते जा रहे हैं।























