नई दिल्ली,6 अक्टूबर (विश्ववार्ता) : नए कृषि कानून देश के किसानों को कुछ रास नहीं आ रहे हैं।यही कारण है कि वे आक्रोशित दिख रहे हैं।वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में भले ही इन कानूनों को लेकर किसानों का विरोधी रुख थोड़ा नरम पड़ गया हो लेकिन पंजाब में किसानों का गुस्सा ज्यों का त्यों बना हुआ है।यहां आज 13 दिन हो गए हैं और रेल रोको आंदोलन जारी है।
बतादेंकि, कृषि कानूनों के विरोध में अमृतसर के देविदासपुर गांव में किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी का रेल रोको आंदोलन आज 13वें दिन भी जारी है।एक प्रदर्शनकारी ने बताया, “काले कानूनों को रद्द कराने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”
वहीं बीते दिन किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी की ओर से यह जानकारी दी गई थी कि उन्होंने यह आंदोलन 8 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।इसके अलावा पंजाब में जो राहुल गांधी के नेतृत्व में ट्रेक्टर पर खेती-किसान बचाओ रैली निकाली जा रही है इसपर किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी ने कहा था कि राहुल गांधी जी की ट्रैक्टर रैली लग्जरी ट्रैक्टर रैली है जिसे पंजाब के लोग कभी पसंद नहीं करेंगे।”