
पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी खबर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे पंजाब की जनता के लिए जारी किया अलर्ट
धुंध में सावधानी से चलाएं वाहन, इन नियमों का भी रखें ख्याल,वाहनों में फॉग लाइट जरूर लगवाएं
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववार्ता) पंजाब में मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड के साथ-साथ कोहर व धुंध का अलर्ट जारी किया है। जानकारी अनुसार अगले 24 घंटों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है, जिसके लिए जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब एसडीएमए ने सभी को लोगों को वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देशे दिए हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे में घर से निकलने से गुरेज करें और अगर कई जाना पड़े तो वाहन चलाते समय तेज गति और ओवरटेकिंग से बचें और वाहन चलाते समय संकेतक का उपयोग करें। इसके अलावा वाहनों के बीच दूरी बनाए रखें, लेन बदलने से भी बचें। बता दें सर्दी के बढऩे के साथ कोहरा बढऩे लगा है, जिस कारण कई फ्लाइट्स आदि लेट व रद्द हो रही हैं, यही नहीं ट्रेनें लेट होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसकी वजह से कई लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब, हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम है। मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के साथ ही शीत लहर भी जारी है।
आईजीआई एयरपोर्ट समेत दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में सुबह तीन घंटे दृश्यता शून्य रही। प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
आज भी हवा की दिशा में बदलाव का अनुमान है। संभावना है कि उत्तर-पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक, ठंडी हवा के कारण दिन का तापमान गिरेगा।
पिछले 2-3 दिनों से पड़ रहे घने कोहरे के कारण राज्य में सडक़ दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। कोहरे के कारण कई जगहों पर भयानक दुर्घटनाओं की भी खबरें आ रही हैं। घने कोहरे से सावधानी ही बचाव है। सभी को वाहन चलाते समय नियमों और कानूनों का पालन करना चाहिए और कोहरे के दिनों में तेज गति से वाहन चलाने से बचना चाहिए।
रिफ्लैक्टरों का करना चाहिए इस्तेमाल
ट्रक, ट्रॉली आदि बड़े वाहनों के चालकों को रिफ्लेक्टर का प्रयोग अवश्य करना चाहिए ताकि कोहरे को दूर से ही देखा जा सके और अन्य वाहनों को एक तरफ खड़ा किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कोहरे के दिनों में सडक़ पर बनी पट्टियों की मदद से वाहन चलाने चाहिएं। नजर हटी, दुर्घटना घटी… किसी ने सही ही कहा है, क्योंकि वाहन चलाते समय हल्की सी चूक जीवन पर भारी पड़ सकती है। खासकर जब बात बढ़ती ठंड के दौरान कोहरे की हो। धीरे-धीरे अब रात व सुबह कोहरा बढऩे लगा है। ऐसे में हादसों से बचने के लिए वाहनों को फॉग लैंप, बीम लाइट व रिफ्लेक्टर से लैस करना बेहद जरूरी है, जबकि वाहनों में इनकी कमी है।
वाहनों में रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लागू भी किया गया है, लेकिन इस पर सख्ती नहीं होने की वजह सडक़ों पर मौत बनकर घूमने वाले ट्रक व ट्रैक्टर लोगों की जिंदगी रौंद रहे हैं। देखा जाए तो धुंध और कोहरे के मौसम में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए सावधानी बेहद जरूरी है। शहर में पीली लाइटें सिर्फ पुराना तहसील मार्ग पर लगाई गई हैं। जबकि, इसे शहर भर में लगाना अनिवार्य हैं।
ताकि, होने वाले हादसों पर लगाम लग सकें। ट्रक, ट्राले व ट्रैक्टरों पर बाहर तक सरिया लादना नियम के विरुद्ध है। नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले ऐसे वाहन कई चौकियों व थानों से होकर गुजरते हैं, लेकिन इन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती। केवल अभियान के नाम पर भी खानापूर्ति के अलावा कुछ खास नहीं किया जाता।
दूरी का रखें विशेष ध्यान
धुंध में हादसों से बचने के लिए सामने वाली गाड़ी से एक तय दूरी बनाकर चलना चाहिए। कोहरे में सडक़ें गीली होती हैं। इसलिए हो सकता है कि जब तक ब्रेक लगे तब तक वाहन सामने वाली गाड़ी से टकरा जाए। ऐसे में भारी वाहनों से एक निश्चित दूरी बनाकर चलना ही बेहतर है।
गलत साइड से ओवरटेक करने से बचें
अधिकतर सडक़ दुर्घटनाएं गलत तरह से ओवरटैक करने की वजह से भी होती हैं। ध्यान रहे, हमेशा दाएं से ही ओवरटेक करें। साथ ही इस दौरान इसका भी ध्यान रखें की सामने से कोई वाहन तो नहीं आ रहा।
वाहनों में फॉग लाइट जरूर लगवाएं
कोहरे में सफर करने के लिए वाहनों में फाग लाइट का होना जरूरी है। जानकारी के लिए बता दें कि फॉग लाइट धुंध काटने में मददगार होगी। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है।
इंडीकेटर का करें प्रयोग
रात के समय वाहन चलाने पर इंडिकेटर का इस्तेमाल जरूर करें। यह कोहरे और धुंध में भी मददगार बनता है। अधिक कोहरा होने पर इंडिकेटर जला देना चाहिए। इससे पीछे चल रहे वाहन को इस बात की जानकारी हो जाएगी, कि सडक़ पर उनके अलावा और भी वाहन दौड़ रहा है। अचानक गाड़ी मोडऩे से पहले इंडिकेटर नहीं देने पर दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
रेडियम स्टीकर्स जरूर लगवाएं
रेडियम स्टीकर्स भी धुंध में फायदेमंद साबित होते हैं। इनकी कीमत 150 से 500 रुपये तक है। सभी वाहनों के पीछे रेडियम स्टीकर लगा होना अनिवार्य है। लेकिन, इसके बाद भी अधिकतर वाहनों में रेडियम स्टीकर नहीं लगाए गए हैं। रेडियम स्टीकर का फायदा यह होता हैं कि अंधेरे में इस पर रोशनी लगने मात्र से ही यह चमक उठता हैं, इससे पीछे व सामने से आ रहे वाहन चालक को अंदेशा हो जाता हैं कि सडक़ पर उनके अलावा कोई वाहन हैं























