
पंजाब में महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए देने वाले वायदे पर स्पीकर कुलतार संधवा का बडा बयान
चंडीगढ, 13 मई (विश्व वार्ता) पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए देने का जो वायदा किया था उसको लेकर अब विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा का बडा बयान सामने आया है बताया जाता है कि जब कुलतार संधवा ने इस वादे के पूरा होने के बारे में पूक्षा गया तो उनका कहना था कि पंजाब का सरकारी खजाना अभी खाली पड़ा हुआ है। पुरानी सरकारें पंजाब का खजाना खाली कर गईं हैं। पहले पंजाब का सरकारी खजाना भर जाए, जिसे भरने की कोशिश की जा रही है। मसलन, कुलतार संधवा के कहने कर अर्थ यह समझा जा सकता है कि जबतक पंजाब का सरकारी खजाना नहीं भरेगा तबतक महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए नहीं दिए जा सकते।
जानकारी के लिए बंता दे कि हाल ही में इस बारे में भगवंत मान सरकार में सामजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ बलजीत कौर ने बड़ा बयान दिया था। डॉ बलजीत कौर ने कहा कि भगवंत मान सरकार को अपने सारे वादे याद हैं और वह उन्हें पूरा करेगी। पंजाब की महिलाओं से जो 1-1 हजार रुपए देने वाली बात कही गई थी। उस बात पे भी अमल किया जाएगा। डॉ बलजीत कौर ने कहा कि जल्द ही भगवंत मान सरकार महिलाओं को 1-1 हजार देना शुरू करेगी। बलजीत कौर ने कहा कि पूरी कोशिश है कि यह वादा अगले एक-दो महीने में पूरा कर दिया जाए।






















