
पंजाब में भीषण गर्मी का कहर जारी
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
चंडीगढ़, 9 जून (विश्ववार्ता)पंजाब में लू को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। विभाग ने दोपहर में घर से बाहर न निकलने की भी सलाह दी है। 10 जून से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पठानकोट, अमृतसर और तरनतारन जिलों में तीन दिनों तक लू जारी रहेगी. इस बीच, विभाग ने गुरदासपुर जिले में लू को लेकर राहत की बात कही है. वहीं दोआबा के होशियारपुर में भी गर्मी से राहत मिलेगी. नवांशहर, कपूरथला और जालंधर के लिए नौ जून तक लू की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिणी मालवा के फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में कोई राहत नहीं है. इन जिलों में तीन दिनों से चल रही गर्म हवाएं लोगों को काफी परेशान करेंगी. लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, पटियाला और एसएएस नगर के अन्य जिलों में मौसम विभाग ने 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है.






















