
पंजाब में भाजपा ने सभी संगठन जिलों में अपने अध्यक्षों की नियुक्ति
चंडीगढ़, 22 दिसंबर (विश्ववर्ता) भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा द्वारा जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। जिन लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनके नामों की लिस्ट निम्न है जारी जिलाध्यक्षों की सूची में अमृतसर ग्रामीण से मंजीत सिंह मन्ना, अमृतसर शहरी से हरविंदर सिंह संधु, बरनाला से गुरमीत सिंह हंड्याया, बटाला से हरसिमरन सिंह वालिया, बठिंडा ग्रामीण से रविप्रीत सिंह संधु, बठिंडा शहरी से सरूप चंद सिंगला, फरीदकोट से गगनदीप सुखीजा, फतेहगढ़ साहिब से दीदार सिंह भट्टी, फाजिल्का से राकेश धूरिया और फिरोजपुर से अवतार सिंह जीरा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह गुरदासपुर से शिववीर सिंह राजन, होशियारपुर से निपुण शर्मा, जालंधर शहरी से सुशील कुमार शर्मा, कपूरथला से रंजीत सिंह खोजेवाल, खन्ना से करणवीर सिंह ढिल्लों, लुधियाना ग्रामीण से पवन कुमार टिंकू, मालेरकोटला से जगत कथूरिया, मानसा से राकेश जैन, मोगा से सीमांत गर्ग और मोहाली से संजीव वशिष्ठ को नियक्त किया गया है। इसके अलावा मुक्तसर से सतीश असीजा, मुकेरियां से अजय कौशल सेठू, नवांशहर से अशोक बाठ, पठानकोट से विजय शर्मा, पटियाला शहरी से केके मल्होत्रा, पटियाला देहात उत्तरी से सुरजीत सिंह गढ़ी, पटियाला देहात दक्षिणी हर्मेश गोयल, रोपड़ से अजयवीर सिंह लालपुरा, संगरूर-1 से रणदीप देओल, संगरूर-2 से ऋषि पाल खेड़ा और तरनतारन जिले से हरजीत सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।























