पंजाब में भाजपा गठबंधन की सरकार का होगा गठन: तरुण चुघ
चुनाव में भाजपा का ‘स्ट्राइक रेट’ सबसे अधिक होगा: चुग
चंडीगढ़, 20 फरवरी: भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव तरुण चुघ ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डीएवी स्कूल के बूथ नंबर 28 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अक्सर पर मीडिया से बातचीत करते हुए चुग ने कहा की बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रदत सविधान ने भारतीयों को लोकतंत्र का उत्सव मनाने के लिए मतदान का अधिकार दिया है। पंजाब के लिए यह दिन विशेष है। सीमावर्ती राज्य पंजाब के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार की जरूरत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में पंजाब व पंजाबियत के लिए विशेष लगाव है। पीएम मोदी पंजाब को विकास के शिखर तक लेजाना चाहते है। इस बात का जिक्र उन्होंने अपने पंजाब के चुनावी दौरे के दौरान भी किया है। पंजाब में भाजपा की गठबंधन सरकार उद्योगिक क्षेत्र में गुजरात व महाराष्ट्र की तर्ज पर काम करेगी। डबल इंजन की सरकार पंजाब में बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी। पाकिस्तान की सीमाओं को सील कर नशे की तस्करी को रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल से काम करेगी। उन सभी वादों को पूरा किया जाएगा जो भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में पंजाब की जनता के साथ किए है। तरुण चुग ने की प्रदेश में इस बार भाजपा बीते ढाई दशकों की चुनावी राजनीती से कुछ अलग परिणाम देगी। भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ कर 19 सीट जीती थी। इस बार भाजपा शहरी व ग्रामीण हलके में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश की राजनीति में बड़ी भूमिका में होगी।