
पंजाब में भाजपा का बड़ा एक्शन:
होशियारपुर की गढ़शंकर विधानसभा के 4 भाजपा नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते किया निष्कासित
चंडीगढ, 7 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब में भाजपा का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। भाजपा ने पंजाब के जिला होशियापुर के अधीन आते गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से 4 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि अनुशासन उल्लंघन के चलते इन नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने एक पत्र जारी करते हुए बताया कि संविधान के अनुच्छेद ङ्गङ्गङ्क के अनुसार उक्त नेताओं को अनुशासन के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय के अनुसार उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिन नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है, उनमें निमिषा मेहता, दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह व गुरप्रीत सिंह शामिल हैं, जिन्हें हाईकमान ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।






















