
पंजाब में बाढ़ के कहर के बीच रेल यातायात तुरंत प्रभाव से रोक
चंडीगढ़, 18 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब मे बाढ का कहर जारी है और इसी बीच खबर आ रही है कि फिरोजपुर के डैमों से पानी छोड़े जाने के फलस्वरूप पंजाब में पुन: बाढ़ की स्थिति बन गई है। सतलुज दरिया में लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने रेलों की रफ्तार रोकनी शुरू कर दी हैं। फिरोजपुर-जालंधर रेल सैक्शन पर गिद्दड़ पड़ी पुल में पानी खतरे के निशान तक पहुंचने के चलते विभाग ने इस रूट पर रेल यातायात तुरंत प्रभाव से रोक दिया है। इसके अलावा इस ट्रैक पर चलने वाली लंबी दूरी की गाडिय़ों जम्मूतवी-भगत की कोठी, जम्मूतवी- अहमदाबाद फिरोजपुर कैंट-धनवाद और जोधपुर- जम्मूतवी को जालंधर से लोहियां खास भेजने की बजाय इसे वाया लुधियाना फिरोजपुर कैंट निकाला जाएगा।





















