
पंजाब में बढ़ रही ये खतरनाक बीमारियों को लेकर जारी हुए स्कूलों को यह आदेश
हैड ऑफिस और ‘पिक्ट्स’ प्रोजैक्ट को-ऑर्डिनेटर द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे जाएं
चंडीगढ़, 23 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब में डेंगू के बढ़ रहे मामलों के बीच चिकनगुनिया नामक बीमारी ने भी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस साल राज्य में अब तक चिकनगुनिया के 1503 मामले सामने आ चुके हैं, जो पिछले 6 सालों में सबसे ज्यादा हैं। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2017 में चिकनगुनिया के 201 मामले सामने आए, जबकि 2018 में 25, 2019 में 11, 2020 में 0, 2021 में 144 और 2022 में 460 मामले सामने आए थे।
राज्यभर में बढ़ रहे हैं डेंगू के प्रकोप से विद्यार्थियों को बचाने के उद्देश्य से उन्हें जागरूक करने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा विशेष प्रयास किया गया है, जिसके अंतर्गत डेंगू से बचाव और इसकी रोकथाम के लिए एक स्पेशल लैक्चर का टैलीकास्ट आज एजुसेट के द्वारा सभी स्कूलों में किया जाएगा। इस संबंध में एजुसेट सुविधा वाले स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्कूल के विद्यार्थियों अध्यापकों की भागीदारी एजुकेटेड के द्वारा होने वाले इस प्रोग्राम में सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में फीडबैक और फोटोग्राफ्स ईमेल के द्वारा हैड ऑफिस और ‘पिक्ट्स’ प्रोजैक्ट को-ऑर्डिनेटर द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे जाएंगे।
डायरैक्टर जनरल ऑफ स्कूल एजुकेशन पंजाब विजय बुबलानी द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि एजुसैट द्वारा डेंगू से बचाव और रोकथाम के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक करने और विद्यार्थियों के लिए गतिविधियों में भाग लेने के लिए 23 नवम्बर को दोपहर 12.05 पर से 12.45 तक लाइव लैक्चर टेलीकास्ट किया जाएगा।























