
ओमिक्रॉन का तीसरा मामला सामने आया
चंडीगढ़, 3 जनवरी (विश्व वार्ता) पंजाब में फिर से कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। अब पंजाब में ओमाइक्रोन का तीसरा मरीज मिला है। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला मरीज दिल्ली से सीधे हिमाचल प्रदेश लौटा था। सूचना तुरंत हिमाचल सरकार को भेजी गई और उन्हें हिमाचल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को 24 घंटे में कोरोना के 332 मामले सामने आए। तब से पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढक़र 1041 हो गई है





















