
पंजाब में पूर्व कांग्रेसी मंत्री के घर पर ईडी की बडी कार्रवाई
चंडीगढ,30 नवंबर (विश्ववार्ता) इस समय की बड़ी खबर कांग्रेस के पूर्व वन मंत्री को लेकर सामने आ रही है। खबर है कि कांग्रसी पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के घर पर ED द्वारा रेड की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ED ने धर्मसोत के अमलोह स्थित घर पर ईडी द्वारा छापा मारा गया है। बता दे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार आने के बाद विजिलेंस विभाग ने मामला दर्ज कर साधु सिंह धर्मसोत समेत उक्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान किसी को भी घर के अंदर जाने व घर से बाहर आने नहीं दिया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ED की रेड साधु सिंह धर्मसोत के अलावा जंगलात विभाग के कुछ ठेकेदारों व उनके करीबियों पर भी की जा रही है।























