
पंजाब में पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ की 22 बटालियन ने मार गिराया
सर्च अभियान जारी
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) अमृतसर सेक्ट मे देर रात तक बीएसएफ व पुलिस का आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान जारी था। बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की 22 बटालियन के जवान रविवार रात सवा नौ बजे अमृतसर सेक्टर में भारत-पाक सीमा स्थित बीओपी रानियां इलाका में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसने की आवाज सुनी तो उस दिशा में फायरिंग कर उसे मार गिराया। ड्रोन के नीचे एक हरे रंग का एनके स्पोट्र्स कंपनी का पैकेट था। इसके अंदर से हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए गए।





















