
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म
आज से लौटेंगे काम पर
चंडीगढ, 10 मई (विश्व वार्ता) राज्य भर में चार मई से जारी पटवारियों की हड़ताल देर शाम खत्म हो गई। पंजाब के सिंचाई मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने सर्किट हाउस में पटवार यूनियन पंजाब के प्रतिनिधियों से बातचीत की जिसके बाद पटवारी यूनियन ने अपनी हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है. रेवेन्यू विभाग व विजिलेंस पर आधारित टीम का गठन करने तथा पटवारी यूनियन के प्रधान को इंसाफ दिलाने के आश्वासन के बाद वो काम पर लौटने के लिए तैयार हुए। आज से पटवारी काम शुरू कर देंगे।























