
पंजाब में दिल दहलाने वाला हादसा, तीन लोगो की दर्दनाक मौत
चंडीगढ, 13 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के नवांशह के कस्बा बहराम के पास भीषण सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं। पत्थर से भरे टिप्पर के नीचे आने के कारण कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पत्थर से भरा एक ट्रक बंगा की ओर से फगवाड़ा जा रहा था। इस दौरान माहिलपुर चौक बहराम के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और दूसरी तरफ से आ रही कार पर पलट गया।





















