
पंजाब में तबादलों का दौर लगातार जारी
लुधियाना दिहाती में एसएसपी द्वारा 8 एसएचओ के किए तबादले
चंडीगढ, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले मे तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी बीच जिला लुधियाना दिहाती में एसएसपी द्वारा 8 एसएचओ के तबादले किए गए हैं। तबादले हुए अधिकारियों में (आईएनएसपी) अमृतपाल सिंह, (आईएनएसपी ) जसवीर सिंह, ( एसआई) सुरिंदर सिंह, (एसआई) जरनैल सिंह, (एसआई) नरिंदर सिंह, (एसआई) नंद लाल, (एसआई) बलविंदर सिंह, (एसआई) बलविंदर सिंह शामिल हैं। जारी हुई सूची में कहा गया है कि अधिकारियों के तबादले नए स्थानों पर किए गए। ये अधिकारी तुरन्त अपनी नई तैनाती पर रिपोर्ट करेंगे।
























