
पंजाब में जहरीली शराब कांड मामला: पंजाब सीएम मान ने पीडित परिवारों से की मुलाकात
चंडीगढ़, 24 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब में चार दिन से जहरीली शराब ने मौत का तांडव मचा रखा है। इस बीच पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। संगरूर सीएम भगवंत मान का गृह जिला है। इसके अलावा दो मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा भी यहीं से आते हैं।
जानकारी के अनुसार सी.एम. भगवंत मान आज संगरुर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और दुख सांझा किया। सी.एम. मान ने परिवारों के भरोसा दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इस मामले को लेकर सी.एम. मान ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘पिछले दिनों संगरूर जिले में जहरीली शराब पीने से कई मौतें हुई थीं…आज मौके पर जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर समय इन परिवारों की मदद का भरोसा दिया… मासूम लोगों के इन कातिलों को बख्शा नहीं जाएगा…ये मौतें नहीं हत्या हैं… कानून के मुताबिक सख्त सजा दी जाएगी।”






















