
पंजाब में चुनाव आयोग का फिर बडा एक्शन
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पर कार्रवाई
चंडीगढ़, 24 मार्च (विश्ववार्ता) निर्वाचन आयोग ने ड्यूटी से गैर हाजिर रहने के आरोप में अमलोह के सहायक रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम अमरदीप सिंह थिंद को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह करनदीप सिंह को सहायक रिटर्निंग अफसर लगाया है। वहीं, आयोग ने अमरदीप सिंह थिंद के खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।
अधिक जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी.ने बताया कि अमरदीप सिंह थिंद की जगह करनदीप सिंह, पी.सी.एस. को अमलोह के सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-एस.डी.एम. नियुक्त किया है ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा सके। इसके साथ ही आयोग ने अमरदीप सिंह थिंद के खिलाफ अनुशासनीय कार्रवाई करने संबंधी रिपोर्ट भी जल्द भेजने को कहा है।






















