
पंजाब में घने कोहरे और शीत लहर को लेकर मोसम विभाग ने दी चेतावनी
जारी किया अलर्ट
चंडीगढ, 31 दिसंबर (विश्ववर्ता) सूबे मे सर्दी व कोहरे का प्रकोप जारी है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। पंजाब, चंडीगढ़ समेत कुछ एरिया में विजिबिलिटी सुबह 200 मीटर से कम भी देखी गई। ऐसे में केंद्र ने शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।अगले 4-5 दिन के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। अगले 3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सैल्सियस की गिरावट और उसके बाद पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं।
पंजाब में 1 से 3 जनवरी को कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, हरियाणा और चंडीगढ़ में 31 दिसम्बर से 3 जनवरी के दौरान घना कोहरा रहने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ जगहों में शीत लहर के आसार बने हुए हैं।























