
पंजाब में खिलाडिय़ों को लेकर सीएम भगवंत मान ने किया बडा ऐलान
खेडां वतन पंजाब दीयां सीजन-2 को लेकर किया ट्वीट
चंडीगढ, 10 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता मे आई है तब से लगातार एक के बाद नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है इसी बीच आज पंजाब सीएम मान सोशल मीडिया के जरिये पंजाब के खिलाडियों को लेकर बडा ऐलान किया।
सीएम मान ने खेडां वतन पंजाब दीयां सीजन-2 को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि आज खेडां वतन पंजाब दीयां का आधिकारिक तौर पर समापन हो गया है। उन्होंने ऐलान करते कहा कि विजयी खिलाडिय़ों के लिए 8.30 करोड़ की ईनाम राशि भी जारी कर दी जो सीधे खिलाडिय़ों के खाते में आनी शुरू हो जाएगी। खेड़ां वतन पंजाब दीयां जरिए पंजाब में बच्चे खेलों के साथ जुड़ रहे हैं। इनकी संख्या में साल भर साल बढ़ौतरी हो रही है…। सी.एम. मान ने कहा कि सभी विजयी खिलाडिय़ों को उनकी ओर से बहुत-बहुत बधाई।
सीएम मान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज आधिकारिक तौर पर खेड़ां वतन पंजाब दियां सीजन-2 का समापन हुआ…विजेता खिलाड़ियों के लिए 8.30 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि भी जारी की गई जो सीधे खिलाड़ियों के खातों में जमा की जाएगी।” खेड़ां वतन पंजाब दियां के माध्यम से पूरे पंजाब में बच्चे खेलों से जुड़ रहे हैं और यह संख्या साल दर साल बढ़ रही है… सभी विजेता खिलाड़ियों को मेरी बधाई।’
खेड़ां वतन पंजाब दियां के बारे में
खेड़ां वतन पंजाब दियां मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक खेल कार्यक्रम है। यह आयोजन पंजाब के प्रत्येक निवासी को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इसके तहत ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। यह नागरिकों के बीच एकता, सांप्रदायिक सद्भाव की भावना पैदा करता है और उभरती प्रतिभाओं को एक मंच भी प्रदान करता है।
ਅੱਜ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਸੀਜ਼ਨ-2 ਦੀ ਰਸਮੀ ਸਮਾਪਤੀ ਕੀਤੀ…ਨਾਲ ਹੀ ਜੇਤੂ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਲਈ 8.30 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਇਨਾਮੀ ਰਾਸ਼ੀ ਵੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜੋ ਸਿੱਧੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੇ ਖਾਤਿਆਂ 'ਚ ਪੈਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਜਾਵੇਗੀ…ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਰਾਹੀਂ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਬੱਚੇ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜ ਰਹੇ ਨੇ ਤੇ ਇਹ ਗਿਣਤੀ ਸਾਲ ਦਰ ਸਾਲ ਵੱਧ ਰਹੀ ਹੈ…… pic.twitter.com/l7QAXbOFqH
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 10, 2024























