
पंजाब में कांग्रेस को लगा झटका
फगवाड़ा। पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बलबीर रानी सोढ़ी ने आज कांग्रेस पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बलबीर रानी सोढ़ी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष नीता डिसूजा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। कांग्रेस ने पिछले साल ही बलवीर रानी सोढ़ी को महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी थी. मगर एक साल से भी कम समय में उन्होंने आज पार्टी छोड़ दी है.





















