
पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस’ का खतरा
पंजाब के सभी विधायक दिल्ली तलब
पंजाब पुलिस के डीजीपी के पास शिकायत दर्ज
चंडीगढ, 15 सिंतबर (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि भाजपा पर आपरेशन लोटस के तहत विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी ने अपने विधायकों व राज्यसभा सदस्यों को दिल्ली बुलाया है
राज्य के सभी विधायकों को दिल्ली की काल दी गई है, जिसके तहत सभी विधायक दिल्ली जाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसको लेकर विधायकों ने पंजाब पुलिस के डीजीपी के पास शिकायत दर्ज कराई है. विधायकों ने पैसों के प्रलोभन और सीबीआई, ईडी के जरिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं. शिकायत के बाद मामले में प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत एफआईआर भी दर्ज की गई है, जिसकी जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी गई है.
बता दें कि एक तरफ जहां राज्य में आप्रेशन लोटस चल रहा है, जिसके तहत बताया जा रहा है कई आप विधायकों को भाजपा द्वारा करोड़ों रुपए के आफर दिए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा पंजाब में सरकार गिराने की तैयारी में है, इन सभी आरोपों के बाद दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है।






















