
पंजाब में इस तारीख को होंगे सभी टोल फ्री
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने किया बडा ऐलान
चंडीगढ, 29 दिसंबर (विश्ववर्ता): अपनी मांगों को लेकर अड़े भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने आज बडा ऐलान किया है। पंजाब में 5 जनवरी को सभी टोल बंद करने का भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने ऐलान कर दिया है. यह सभी टोल दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बंद किए जाएंगे. भाकियूं एकता उगराहां ने यह फैसला किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के मांग पत्र पर सहमति जताते हुए लिया है.
भाकियूं एकता उगराहां के प्रदेश सेक्रेटरी शिंगारा सिंह मान ने कहा कि किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा पहले से पंजाब के 18 टोल 15 जनवरी तक फ्री किए गए हैं. पंजाब की मान सरकार भी केंद्र सरकार और पिछली सरकारों की तरह कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में हो गई हैं. इसका बड़ा उदाहरण जीरा फैक्ट्री का दिया गया. किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी जिन मांगों पर लड़ रही है, उन पर सहमति जताते हुए पंजाब के सभी टोल फ्री किए जाएंगे.
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























