
पंजाब में आप पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी- राघव चड्ढा
चंडीगढ़, 10 मार्च (विश्व वार्ता) राघव चड्ढा ने कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा था कि पंजाब में आप पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पंजाब पर दशकों तक शासन करने वाले लोगों का सिंहासन हिल रहा है। भविष्य में अरविंद केजरीवाल बीजेपी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होंगे। आप कांग्रेस की जगह लेगी।






















