
पंजाब में आप पार्टी सरकार के आज दो साल पूरे होने पर सीएम मान ने पंजाबवासियों को दी बधाई
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के आज दो साल पूरे हो गए। इसे लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मोहाली के श्री गुरुद्वारा अंब साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर भी मौजूद थी।
दोनों ने आम आदमी पार्टी के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अरदास दी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी पंजाब के एक्स पेज पर एक वीडियो शेयर करके समूह पंजाबियों को बधाई दी गई है।
के पेज पर लिखा गया है कि भगवंत मान सरकार ने हर क्षेत्र में बेमिसाल काम किया है, हर वर्ग को बेमिसाल सुविधाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाबियों को सरकार के सफलतापूर्वक 2 साल पूरे होने पर बधाई दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने आज ही के दिन खटकड़ कलां में वर्ष 2022 में 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर पंजाब में सरकार बनाई थी।
https://twitter.com/AAPPunjab/status/1768857222841258494?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1768857222841258494%7Ctwgr%5E2db9d76cacb2f81d00c71ef445cfdd1b665a01df%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpunjab.punjabkesari.in%2Fpunjab%2Fnews%2Fpunjab-government-completes-2-years-1954299























