
पंजाब में आप को बड़ा झटका
इकलौते सांसद सुशील रिंकू भाजपा में शामिल
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब में आम आदमी पार्टी को बुधवार को जबरदस्त झटका लगा। पार्टी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो गए हैं। रिंकू को पार्टी जालंधर से टिकट दे चुकी थी। उनके साथ ही जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल भी बीजेपी में शामिल हुए। इससे पहले शीतल अंगुराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
इससे पहले कल ही पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हुए हैं। इस मौके पर सुनील जाखड़, विनोद तावड़े, हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मुझे निजी तौर पर बहुत खुशी हो रही है। बीजेपी सिर्फ सत्ताधारी दल नही, दुसनीय की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
विनोद तावड़े ने सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगूरल का स्वागत है। रिंकू जी आम आदमी पार्टी के एक मात्र लोकसभा सदस्य है, शीतल जी आप के विधायक और प्रवक्ता है। पंजाब में बीजेपी मजबूत होगा। गठबंधन नहीं होने का हम स्वागत करते है।
बता दें, सुशील कुमार रिंकू ने मई 2023 के दौरान हुए जालंधर संसदीय उपचुनाव के दौरान जीत हासिल की थी। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने बड़ी जीत दर्ज की थी। वह 57 हजार से ज्यादा वोटों से उपचुनाव जीत गए थे। सुशील कुमार रिंकू ने कांग्रेस पार्टी से ही राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।























