
पंजाब में आज से 22 फरवरी तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, जानें इसके पीछे का कारण
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब में आज से यानि की 15 फरवरी से 22 फरवरी तक करीब एक सप्ताह के लंबे समय के लिए लोगों को पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि 15 से 22 फरवरी तक तेल की बिक्री नहीं की जाएगी।
बता दें कि पिछले 7 सालों से पेट्रोल और डीजल के कमीशन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिसे देखते हुए पंजाब पेट्रोलियम एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। एसोसिएशन के इस ऐलान के बाद पेट्रोल पंपों पर एक बार फिर लंबी कतारें लग सकती हैं। पेट्रोल-डीजल नहीं बिकने से इसका सीधा असर पंजाब की आम जनता पर पड़ेगा। इसलिए गाडिय़ों में पहले से ही तेल भरवा लें ताकि आपको परेशानी का सामना न करना पड़े।
बतां दे कि कल भी लुधियाना के शहरों में पंप स्टेशनों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं, जहां लोग अपनी टंकी भरवाते नजर आएं। पेट्रोलियम डीलर्स एसोशिएशन द्वारा पिछले करीब 7 वर्षों से पेट्रोल और डीजल की कमीशन राशि में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होने के चलते केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ यह आंदोलन छेड़ा गया है।
डीलर एसोसिएशन द्वारा पेट्रोलियम कंपनियों से तेल की खरीद और बिक्री नहीं करने संबंधी जारी की गई चेतावनी में मौजूदा समय दौरान किसानो द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ छेड़ा गया आंदोलन भी आग में घी डालने का काम करेगा क्योंकि किसानी आंदोलन के चलते चक्का जाम होने के कारण पंजाब भर के पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित होने की आशंकाएं लगातार बढ़ती जा रही है ।
मामले संबंधी बातचीत करते हुए लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक कुमार सचदेवा ने दावा किया कि पेट्रोलियम कारोबारियो द्वारा मजबूरी वश 15 और 22 फरवरी को पेट्रोल ,डीजल की खरीद और बिक्री नहीं करने का ऐलान किया गया है । उन्होंने कहा पैट्रोलियम डीलर कतई नहीं चाहते हैं कि आम जनता को रोजमरहा की जरूरत का अहम हिस्सा बन चुके पैट्रोल और डीजल की किल्लत का सामना करना पड़े।




















