
पंजाब में आज मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी
अगले दो दिनों के लिए इन राज्यों के लोग रहें अलर्ट
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता) भारत मौसम विभाग उत्तर भारत समेत पंजाब, हरियाणा मे आज भारी बारिश के आसार बताये है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब में भी कल को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, उक्त अवधि में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली कडक़ने का पूर्वानुमान है।
इसके अलावा विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लिए “ऑरेंज” अलर्ट जारी करते हुए वहां के कुछ इलाकों में तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले दो से तीन दिन तक भारी बारिश व बर्फबारी होने की चेतावनी दी है।





















