
पंजाब में आज फिर ढाई महीने बाद दफ्तर खुलेगे पुराने समय पर
बिजली बचाने के लिए लिया था फैसला
चंडीगढ़, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब में ढाई महीने बाद सरकारी दफ्तर आज से पुराने समय पर ही खुलेगे। दफ्तरो का अब सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुलेंगे। अप्रैल महीने में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर 2 मई से 15 जुलाई तक सुबह साढ़े 7 बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे दफ्तरों का समय तय किया था। नोटिफिकेशन की समय अवधि पूरी होने पर अब सरकार ने नया नोटिफिकेशन जारी किया है।
पंजाब में गर्मियों के दौरान खेतों में धान की रोपाई का काम शुरू हो जाता है। इसके लिए अतिरिक्त बिजली की जरूरत पड़ती है। वहीं सरकारी दफ्तरों में भी एसी चलते हैं, जिससे अतिरिक्त लोड पड़ता है। सरकार ने बिजली की संभावित खपत बचाने और लोगों को दोपहर तक ठंडे मौसम ही अपने काम निपटाने के लिए दफ्तरों के समय में बदलाव किया था।





















