
पंजाब में आज इस समय खुलेगे स्कूल,बदला समय
चंडीगढ़, 20 दिसंबर (विश्ववर्ता) पंजाब मे घने कोहरे के कहर को देखते हुए स्कूली छात्र-अध्यापकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के खुलने का समय आज यानि 21 दिसंबर से 21 जनवरी 2023 तक सुबह 10 बजे हो गया है। जबकि छुट्टी पूर्व निर्धारित समय के अनुसार होगी।
पंजाब सीएम भगवंत मान ने विद्यार्थियो व अध्यापको की सुरक्षा को देखते हुए कल से पूरे सूबे मे 21 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 तक सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त व प्राइवेट स्कूलों के खुलने का समय 10 बजे से किया गया है। छुट्टी पहले ही निर्धारित समय पर होगी।





















