
पंजाब में अवैध माइनिंग को लेकर बडी कार्रवाई
थाना भिंडी सैदा मुखी को किया सस्पेंड
चंडीगढ, 18 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब मे आम आदमी पार्टी सरकार सूबे मे अवैध माईनिंग को लेकर लगताार एक्शन मे है। आज इसी लडी मे अवैध माइनिंग मामले में थाना भिंडी सैदा मुखी जसविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार थाना मुखी इलाके में चल रही अवैध माइनिंग को रोकने में नाकाम साबित हुए थे। जिसके बाद एसएसपी स्वपन शर्मा ने उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। यह अवैध माइनिंग गांव कोट सिद्धू व अन्य इलाकों में चल रही थी।






















