
पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा-मुख्यमंत्री भगवंत मान
भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा
चंडीगढ़, 17 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने एलान किया कि 23 मार्च शहीद दिवस पर यह हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। प्रदेश के लोग व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। वह मेरा व्यक्तिगत व्हाट्सएप नंबर होगा।
भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम anti-corruption हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 17, 2022




















