
पंजाब में अचानक फिर मौसम ने ली करवट
ठंडी हवाओं से मौसम मे लौटी ठंड, पढ़ें कैसा रहेगा मौसम का हाल
चंडीगढ, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे फिर से मौसम ने बडी करवट ली है। दरअसल, पिछले 3 दिन हुई बारिश के बाद सोमवार-मंगलवार को अच्छी धूप निकली। हालांकि रात के समय ठंड फिर से बढ़ गई। वहीं मंगलवार सुबह कई जिलों में घना कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार जिला अमृतसर सबसे ठंडा जिला रिकार्ड किया गया है, यहां का तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जालंधर में 7.8 व लुधियाना में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी इलाकों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला और चंबा जिलों व अन्य ऊंचे हलकों में इस विंटर सीजन में शुक्रवार से लेकर रविवार रात तक भारी हिमपात हुआ। इस हिमपात के सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त होने से लोगों की परेशानियां बढ़ी है।























