
पंजाब में अकाली दल को लगातार दूसरा बड़ा झटका
इन दो नेताओं ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ, 12 सितंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के अमृतसर जिले में अकाली दल को दो बडे झटके लगे है, यूथ अकाली के टिक्का बाद जिला प्रधान गुरशरण सिंह छीना ने भी दिया इस्तीफा। गुरशरण सिंह छीना को बिक्रम सिंह मजीठिया का करीबी माना जाता था। गुरप्रताप टिक्का के इस्तीफे के तुरंत बाद छीना ने भी इस्तीफा देकर अकाली दल को करारा झटका दिया है.
पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अकाली दल को झटका देते हुए जि़ला अमृतसर के शहरी और देहाती प्रधानों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यूथ अकाली दल के जि़ला अमृतसर के शहरी प्रधान गुरप्रताप सिंह टिक्का तथा देहाती प्रधान गुरशरण सिंह छीना ने आज एक साथ अकाली दल के प्रधान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।























