
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज आ रहे है इस जिले को बडी सौगात देने के लिए
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का कडा पहरा
चंडीगढ, 8 दिसंबर (विश्ववार्ता): पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फऱीदकोट जिले के दौर पर होगे जहां बताया जा रहा है कि अपने फऱीदकोट दौरे के दौरान फरीदकोट वासियों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कडा पहरा है।
सीएम मान बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली समागम में भाग लेंगे। इस दौरान सी.एम. मान द्वारा 250 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। इसके बाद सी.एम. मान यूनिवर्सिटी के मदर एंड चाईलड ब्लाक का भी उदघाटन करेंगे। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के 33.53 करोड़ के प्रोजैकट का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान फऱीदकोट शहर के लिए भी कई विकास प्रोजैकट लोगों को समर्पित किए जाएंगे।
अपने इस दौरे के दौरान सी.एम. मान फरीदकोट में 55.80 करोड़ रुपए के प्रोजैक्टों का नींव पत्थर रखने जा रहे हैं। इसके अलावा फऱीदकोट के लिए अन्य प्रोजैक्टों का भी ऐलान करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि सी.एम. मान द्वारा 144.35 करोड़ रुपए के प्रोजैक्टों का ऐलान कर सकते हैं।





















