
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान अपोलो अस्पताल में दाखिल
जाने यह है वजह
चंडीगढ़, 21 जुलाई ( विश्व वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सूत्रों की मानें तो पेट दर्द की शिकायत के बाद सीएम को अस्पताल लाया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री मान के भर्ती होने के मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।























