चंडीगढ़, 14 जून: (विश्ववार्ता): जहां एक तरफ सूबे मे कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप अपने पूरे चरम पर है वही दूसरी तरफ पंजाब की कैप्टन अमरेंद्र सरकार के मंत्रिमंडल मे बडा फेरबदल हो सकता है। सूत्रों से पता चला है कि कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते है और 3 से 4 के करीब को हटाया भी जा सकता है। वही अगर देखा जाए तो सरकार मे एक पद पहले से ही नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद से खाली पडा है।
वही कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने हाईकमान से विचार विमर्श करना शुरू कर दिया है। कई मंत्रियों से मुख्यमंत्री खुश नही है और कई विधायक हाईकमान से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर दबाव डलवा रहे है कि उन्हे मंत्रिमंडल मे लिया जाए। इसलिए बहुत ही जल्द बडा फेरबदल हो सकता है। अब जो विधायक हाईकमान के नजदीक नही है वो दांव पेंच लगाने की कोशिशों मे जुट गये है कि हाईकमान तक कैसे पहुंच बनाई जाए और मंत्रिमंडल मे अपना नाम कैसे डलवाया जाए और जो मंत्रिमंडल मे है वो भी कोशिशों मे जुट गये है कि वो किसी तरह से मंत्रिमंडल मे ही बने रहे। इसीलिए वे भी मुख्यमंत्री कैप्टन से अपने गिले शिकवे दूर करके मंत्रिमंडल मे रहने की कोशिश कर रहे है। वहीं पता चला है कि कैप्टन ने अपना पूरा मन बना लिया है कि किसको मंत्रिमंडल मे जगह देनी है और किस नये व्यक्ति को मंत्रिमंडल मे जगह देनी हैै।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...