
पंजाब मंत्रिमंडल बैठक मे आज लिये गये कई बडे अहम फैसले
व्यापारियों को बड़ी दी बडी राहत , जंगी विधवाओं की पेंशन मे की बढोतरी
चंडीगढ़, 6 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता मे आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक मे कई अहम फै सलों पर मुहर लगाई है। मंत्रिमंडल की बैठक में पंजाब राज्य की जंगी विधवाओं की पेंशन बढ़ाई गई। उन्हें पहले दस हजार पेंशन सालाना मिलती थी, जिसे बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी तरह पैरा मिलिट्री फोर्सेस में दिव्यांग होने वालों के लिए भी राशि बढ़ाई गई है। युद्धों में 76 से 100 फीसदी दिव्यांग होने वालों को 20 लाख से 40 लाख और 51 से 75 फीसदी दिव्यांग होने वालों को 20 लाख की राशि दी जाएगी। 25 फीसदी से 50 फीसदी दिव्यांग होने वाले 5 लाख से दस लाख रुपये दिए जाएंगे। इसमें विभिन्न युद्धों में भाग लेने वाले लोग शामिल हैं।
इसके अलावा पंजाब कैबिनेट बैठक में व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए लंबे समय से लंबित वैट के मुद्दे को हल करने के लिए ओटीएस योजना को मंजूरी दी गई।
इसके अलावा प सीएम भगवंत मान ने दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया गया है। मंत्रिमंडल की बैठक में ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ को मंजूरी दे दी गई है। सरकार बुजुर्गों को हजूर साहिब, नांदेड़ साहिब, पटना साहिब, वाराणसी, आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो, ज्वालाजी, नैना देवी, चिंतपूर्णी और सालासर धाम की यात्रा करवाएगी। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई। इस यात्रा के लिए 40 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है।























