
पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक मे लिये गये कई बडे फैसले
पंजाब में 10.77 लाख राशन कार्ड बहाल
चंडीगढ, 24 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई। कैबिनेट बैठक के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मीटिंग अहम थी। क्योंकि आगे बजट सेशन आने वाला है। ऐसे में कई अहम फैसले लिए गए। 10 लाख 77 हजार राशन कार्ड जो पहले काटे गए थे। उन्हें अब बहाल कर दिया है। सरकार जल्द ही राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने जा रहीइसके अलावा राशन की होम डिलीवरी करने का भी फैसला लिया गया। सैनिक विधवाओं की पेंशन 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी गई है।
आज ही मंत्रिमंडल की बैैठक मे शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाने को मंजूरी दी गई। योगशाला में कर्मचारियों की भर्ती को मंजूरी दी गई। दुर्घटनाओं के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए फरिश्ते योजना को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा पीपीएससी के अध्यक्ष के लिए सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी जितिंदर सिंह औलख के नाम को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।























