
पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये कई बडे अहम फैसले
राज्य की सडक़ों पर लोगों की सुरक्षा के लिए ‘सडक़ सुरक्षा बल’ को दी मंजूरी
चंडीगढ़, 11 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में हुई जिसमें कई अहम फैसले लिए गए बैठक में राज्य की सडक़ों पर लोगों की सुरक्षा के लिए ‘सडक़ सुरक्षा बल’ को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही हर जिले के बड़े पार्क में ‘शहीद स्मारक’ बनाए जाने का भी फैसला किया गया।
सीएम मान ने कहा कि हमारा प्रयास है कि पंजाब हर पहल में अग्रणी बने।दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लोगों की सेवा के लिए पंजाब सरकार के ‘सहायता केंद्र’ को भी मंजूरी दी गई है। इन सभी निर्णयों को लेकर पंजाब पूरे देश में अग्रणी राज्य बन गया है।























