
पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज
लिये जा सकते है कई अहम फैसले
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता मे आज पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है। जिसमे कई अहम फैसले लिये जाने की संभावना है। कैबिनेट की बैठक 22 फरवरी वीरवार को सुबह 11 बजे पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश (कोठी नंबर-45, सेक्टर-2) चंडीगढ़ में होगी।
इस दौरान कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसके अलावा और भी अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं इस मीटिंग दौरान पंजाब सरकार कई अहम फैसलों पर मुहर भी लगा सकती है। इस बैठक के एजेंडे की सूचना फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। बता दें पिछली बैठक 24 जनवरी को पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में हुई थी।





















