
पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक 10 जून को
इस जिले मे होगी मंत्रिमंडल की बैठक, अहम फैसलों पर होगी चर्चा
चंडीगढ़, 8 जून (विश्ववार्ता) पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता मे जिला मानसा में 10 जून को दोपहर 12 बजे “सरकार आपके द्वार” के तहत होगी। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर चर्चा होगी।सी.एम. मान ने ट्वीट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि, ”वायदे के मुताबिक ‘सरकार आपके द्वार’ क्रम के तहत पंजाब सरकार की कैबिनेट की अहम मीटिंग 10 जून 12 बजे मानसा में होगी, इस दौरान कई अहम फैसलों पर चर्चा होगी।’
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मान सरकार ने चंडीगढ़ से बाहर पहली बार लुधियाना व जालंधर में कैबिनेट मीटिंग की थी और उस समय कहा गया था कि अब कैबिनेट मीटिंग राज्य के अलग-अलग जिलों में हुआ करेगी, जहां लोगों के मामले हल होंगे।
ਵਾਅਦੇ ਮੁਤਾਬਕ “ਸਰਕਾਰ ਤੁਹਾਡੇ ਦੁਆਰ” ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕੈਬਨਿਟ ਦੀ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ 10 ਜੂਨ ਨੂੰ ਦੁਪਹਿਰ 12 ਵਜੇ ਮਾਨਸਾ ਵਿਖੇ ਹੋਵੇਗੀ ..ਕਈ ਅਹਿਮ ਫੈਸਲਿਆਂ ਤੇ ਹੋਵੇਗੀ ਵਿਚਾਰ ਚਰਚਾ…ਬਾਕੀ ਵੇਰਵੇ ਜਲਦੀ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 8, 2023























