
ब्रेकिंग न्यूज
पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक मे लिये गये बडे फैसले
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़ 10 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता हुई जिसमे कई बडे फैसलो पर मुहर लगी। कृषि मंत्री कुलदीप धालीवाल ने प्रैस कॉफ्रैस को संबोधित करते हुए कहा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद जाकर फाजिल्का में क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा देंगे।
उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से किसानों से मिलेंगे और चेक भेंट करेंगे. उन्होंने कहा कि अब मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है कि वे मौके पर जाकर किसानों की निगरानी करें ताकि किसानों को तुरंत मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सभी किसानों को फसल क्षति के मुआवजे के चेक मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमने सहकारी बैंकों की किस्त भी माफ कर दी है।























