
पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक 25 को
चंडीगढ़, 23 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 25 अगस्त को पंजाब मंत्रिमंडल की अगली बैठक बुलाई है। आपको बता दें कि इससे पहले बुलाई गई बैठक को टाल दिया गया था। हालांकि, स्थगन के पीछे के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। यह बैठक पंजाब सिविल सचिवालय में होगी।























