
पंजाब मंत्रिमंंडल की अहम बैठक आज
विधायक अपनी जेब से भरेंगे टैक्स! फैसले पर लग सकती है मोहर
चंडीगढ़, 2 मई (विश्व वार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज पंजाब कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। बैठक पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में सुबह 10.30 बजे होगी।
पहले यह बैठक शाम चार बजे निर्धारित की गई थी। लेकिन कल पंजाब सरकार ने नया पत्र जारी कर जानकारी दी कि, अब बैठक 2 मई को शाम 4 बजे की जगह 10.30 बजे होगी.
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार लगातार बड़े फैसले लेती रही है और जनहित में कई घोषणाएं करती रही है. एक बडा फरमान जारी करते हुए मुख्यमंत्री मान ने घोषणा की कि विधायक अब अपनी जेब से टैक्स का भुगतान करेंगे। इस फैसले की औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होने वाली कैबिनेट बैठक में कर सकते हैं।





















