
पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी आज पंजाब दौरे पर
कार्यकर्ताओं से होगे रु-ब-रु
चंडीगढ़, 13 दिसंबर (विश्व वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भाजपा पंजाब का प्रभारी बनने के बाद भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी पहली बार पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे है। वह आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय सैक्टर 37 चंडीगढ़ पधारेंगे तथा कार्यकर्ताओं के रु-ब-रु होकर उनका मार्गदर्शन करेंगें। इसके अलावा रूपाणी पहले दिन पंजाब में होने वाले निकाय चुनाव के संबंध में प्रदेश कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों और नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत इंचार्जों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। इसके बाद 14 दिसंबर को रूपाणी जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों के साथ बैठक करने समेत लोकसभा प्रवास योजना के संबंध में अलग अलग संगठनात्मक बैठक भी करेंगे।























