
पंजाब भाजपा ने आप सरकार को घेरने के लिए आज बुलाई कोर कमेटी की अहम बैठक
पूर्व सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह भी होगें बैठक मे शामिल
चंडीगढ, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने के लिए पंजाब भाजपा ने आज चंडीगढ़ में अहम बैठक बुला ली है, वही यह भी खबर है कि बैठक मे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह भी शामिल होंगे। बैठक मे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावनाएं हैं। बता दें कि पंजाब की मान सरकार ने केंद्र सरकार पर आप्रेशन लोटस को लेकर कई तरह के आरोप लगाए हैं और इस मुद्दे को लेकर राज्य में राजनीति काफी गरमाई हुई है। पंजाब सरकार ने भाजपा पर कई विधायकों को आफर देने के आरोप लगाए हैं और नेताओं की खरीदोफरोख्त के इल्जाम भी लगाए हैं।






















