
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
पंजाब भाजपा को बडा झटका
मदन मोहन मित्तल ने अकाली दल का दामन थामा
चंडीगढ़, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 मे अब कुछ ही दिन बचे है वही पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्माई गई है। बडी खबर आ रही है कि पंजाब में भाजपा से सबसे लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन मोहन मित्तल ने शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया है। उन्हें पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी में शामिल किया।






















