
पंजाब भाजपा के प्रभारी व पूर्व सीएम रुपाणी का पंजाब दौरा स्थगित
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का आज पंजाब दौरा स्थगित हो गया है। इस बात की पुष्टि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की है।
पूर्व सीएम रूपाणी आज पंजाब आ रहे थे। वे कल प्रदेश कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम था। जानकारी के लिए बतां दे कि यह बैठक बाद दोपहर दो बजे लुधियाना में होनी थी, जिसमें पंजाब भाजपा के सह प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह राणा ने भी मौजूद रहना था। अब यह बैठक भी स्थगित कर दी गई है।





















