
पंजाब भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी छिनने के बाद अश्वनी शर्मा का बडा टवीट आया सामने
पढिये क्या कहा हाईकमान को
चंडीगढ़, 5 जुलाई (विश्ववार्ता) भाजपा हाईकमान ने सुनील जाखड़ को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई है। इसके बाद पूर्व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने पार्टी वर्करों का धन्यवाद किया और कहा कि मुश्किल समय में हमेशा साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। उन्होंने इस संबंधी ट्वीट भी शेयर किया है।
शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि यह मेरा सौभाग्य है कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, पार्टी के प्रदेश महासचिव के रूप में, पार्टी के 2 बार के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आप सभी ने मुझे बहुत प्यार और समर्थन दिया, खासकर किसान आंदोलन के दौरान। जब कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे थे और उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया था। आप तब भी पार्टी के साथ और मेरे साथ खड़े रहे। मैं यह कभी नहीं भूलूंगा और आपके सम्पर्क में रहते हुए हमेशा व्यक्तिगत रूप पर आप सभी के साथ खड़ा रहूंगा।























